काशीपुर। ब्यूरो काशी क्रांति 2 जनवरी 2024
पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्ची अवैध शराब ले जाते पकड़ लिया पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 25 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की है। बता दे की पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर एक व्यक्ति को प्लास्टिक के कट्टे में 50 पाउच में लगभग 25 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया।

कुंडा थाना प्रभारी दिनेश कुमार फर्तियाल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति सैनी ढाबे के पास कच्चे रास्ते पर कच्ची अवैध शराब बेच रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की बात पर विश्वास करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी विजेन्द्र पुत्र राम भरोसे निवासी सरदारों का टांडा थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर को एक प्लास्टिक के कट्टे में 50 पाउच लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
