काशीपुर। (ब्यूरो काशी क्रांति) 3 जनवरी 2024
पुलिस ने बीते रोज हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घर से चोरी किया हुआ सामान बरामदकर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दे की 2 जनवरी की रात्रि को दौण बिहार जसपुर खुर्द निवासी अभियुदय के घर से अज्ञात चोरों के द्वारा जैकेट कैमरा स्कूटी की चाबियां तथा बुलेट मोटरसाइकिल की चाबियां चोरी कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करने को लेकर आसपास रोड के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर पुलिस ने सीसीटीवी फोटोस के आधार पर अभिषेक यादव पुत्र त्रिलोकी नाथ निवासी नई सब्जी मंडी कटरा मालयान काशीपुर,अमन उर्फ अमनदीप सिंह पुत्र विनोद कुमार निवासी सैनिक कॉलोनी जसपुर खुर्द थाना आईटीआई को थाने लाकर जब उनसे कड़ाई से पूछताछ के तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए चोरी किया समान में अदद जैकेट इस्तेमाली,एक अदद कैमरा, दो अदद स्कूटी की चाबियां एक अदद मोटरसाइकिल बुलेट की चाबियां आदि सामान बरामद कर आरोपियो को माननीय न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश जोशी,नीरज शुक्ला, रमेश बगयाल आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
