काशीपुर।(ब्यूरो काशी क्रांति) 5 जनवरी 2024 पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ पुराने विवाद में चल रहे मुकदमे को वापस लेने को धमकी देने तथा उसके साथ मारपीट करने के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता दे कि मयंक अग्रवाल पुत्र कृष्ण कुमार अग्रवाल निवासी काशीपुर कोतवाली में दर्ज तहरीर में बताया है कि 3 जनवरी 2024 को वह अपनी जमीन देखने केला मोड गया हुआ था

कि प्रीतम सिंह, गुरकरन सिंघ, और हरदीप सिंह ने आकर जमीन पर चिल्लाते हुए अचानक उसके साथ गाली गलौच करने शुरू की और कहने लगे कि हम तुम्हारे पैसे नही देगे और जमीन भी नही देगें, तुमने यदी ज्यादा पैरवी की तो हमारे लोग कनडा रहते है, हम तुमहे कभी भी जान से मरवा देगे, जिससे वह काफी घबरा गया है। उसने बताया कि यह लोग उसका तथा उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रीतम सिंह, गुरकरन सिंघ, और हरदीप सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
