काशीपुर।(ब्यूरो काशी क्रांति) 5 जनवरी 2024 पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचे तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार का आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दे की पैगा चौकी पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी की एक व्यक्ति अवैध तमंचे के साथ धीमरखेड़ा स्थित एक नहर के किनारे घूम रहा है

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए शिवम् पुत्र बलिराम निवासी ग्राम पार का मजरा धीमरखेड़ा थाना आईटीआई जिला उधमसिंहंगर को मढ़िया दढियाल रोड नहर की पुलिया धीमरखेड़ा से पुलिस ने पकड़ लिया पुलिस ने जब उसकी जामा तलाशी ली तो पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 12 मय एक जिन्दा 12 बोर कारतूस उसे गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी, उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार,कास्टेबल दीपक, शैलेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
