काशीपुर। (ब्यूरो काशी क्रांति) 6 जनवरी 2024
उत्तराखंड मूक बधिर विकलांग समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के प्रति समाज सेवा भाव को देखते हुए एक व्यक्ति को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। बता दे की उत्तराखंड मूक बधिर विकलांग समिति के अध्यक्ष डॉक्टर एमo एo राहुल ने दिव्यांगों और मूक वधिरो के प्रति कार्य और सेवा भाव को देखते हुए उत्तराखंड मूकबधिर विकलांग समिति के संगठन में जोड़ते हुए दलजीत सिंह रंधावा पुत्र सुरजीत सिंह फसियापुरा, काशीपुर उधमसिंहनगर को उत्तराखण्ड का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

इस मौके पर डॉक्टर एम ए राहुल ने उनसे आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दलजीत सिंह मूक बधिर विकलांग कल्याण समिति के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और दिव्यांगो के हित में अच्छा कार्य करेगें और प्रदेश अध्यक्ष के हाथो को मजबूत कर दिव्यांगो एवं मूक वधिरों को हमेशा सहयोग करेगें।तो वही नवनियुक्त प्रदेश सचिव दलजीत सिंह ने समिति अध्यक्ष और पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पर वह पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। मूक बधिर और दिव्यांगों को तथा असहाय व्यक्तियों को वह समिति से जोड़ते हुए उन्हें राज्य सरकार की चल रही जनकल्याण योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य करेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
