काशीपुर।(ब्यूरो काशी क्रांति) 14 जनवरी 2024 पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब बनाते दबोच लिया इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कच्ची अवैध शराब बनाने के उपकरण समेत करीब 40 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है।

बता दें कि थाना आईटीआई पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी की एक व्यक्ति बरखेड़ी गांव में स्थित नहर के किनारे कच्ची अवैध शराब बना रहा है पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए छोटी बरखेड़ी गांव में स्थित नहर के किनारे पर घेराबंदी कर गुरदेव सिंह पुत्र स्वर्गीय कृपाल सिंह निवासी ग्राम छोटी बरखेड़ी थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर को अवैध कच्ची शराब कसीदगी करते हुए गिरफ्तार किया मौके पर अभियुक्त के कब्जे से अवैध शराब कसीदगी के 02 ड्रम लोहे के, 02 एल्युमिनियम के पाईप, 02 प्लास्टिक के पाईप,02 प्लास्टिक के डिब्बे,01 काले रंग के रबड़ ट्यूब में लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट,कांस्टेबल उमेश तोमक्याल,कांस्टेबल रमेश बंग्याल,कांस्टेबल महेंद्र नयाल आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
