उधम सिंह नगर।30 जनवरी 2024 कोतवाली काशीपुर पुलिस ने नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर फैक्ट्री से बड़ी संख्या में नकली दवाइयां बरामदकर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीo सीo ने बताया कि पुलिस को काफी दिनों से नकली दवाइयां बनाए जाने की सूचना मिल रही थी उन्होंने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने काशीपुर क्षेत्रार्गत ग्राम रमपुरा निवासी मनीष रस्तोगी जिन्होंने अपना मकान किराये पर कुछ बाहरी लोगों को दे रखा था मकान में मशीनरी उपकरणों का प्रयोग कर मकान के अन्दर अवैध व नकली दवाईयों जो बिभिन्न कम्पनियों की बनाई जा रही थी।

पुलिस ने छापामारी कर मौके से अरुण कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम शामली रेलपार गली नम्बर 4 थाना आदर्श मण्डी जिला शामली उ०प्र० हाल निवासी एल 52 शिवालिक नगर हरिद्वार तथा रविकान्त पुत्र ओमपाल निवासी गली नम्बर 10 शिवपुरम कालोनी थाना गंगनहर रूडकी जिला हरिद्वार,को पुलिस ने दबोच लिया मकान की तलाशी लेने पर मकान से नकली दवाइयां तथा एक कार केद्रा रंग सफेद यूके-18-एक्यू-1881 नक़ली दबाईयो में अगमेंटीन 625 डुओ ( अमोक्सीसिल्लीन एंड पॉटेशियम क्लेवुलेनेट टेबलेट 140 बॉक्स, टेलमा एएम टेबलेट के प्रिंटेड कार्टन 430,टेलमा एच टेबलेट के प्रिंटेड कार्टन 220,एरेस्टो कम्पनी के हॉल मार्क विभिन्न रिटीरियों व पैकिंग में प्रयुक्त स्ट्रिप मशीन,अगमेंटीन के एक प्लास्टिक के कटटा में 7,000 हजार टैबलेट,दो प्लास्टिक के नीले रंग के ड्रम 7,000 हजार टैबलेट आदि नकली दवाइयां पुलिस ने मौके से अपने कब्जे में ले ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी नकली दवाईयों की पेटियों को एक सफेद रंग की केट्रा से अवैध मेडिकल रेपर में पैक नकली दवाईयों को उत्तराखण्ड एंव अन्य बाहरी राज्यों को भेजी जा रही थी जिस पर पुलिस टीम व ड्रग निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये नकली दवाई बनाने की मशीनें, नकली दवाईयों की पेटियों व कटटे को बरामत्कार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
