काशीपुर 29 फरवरी 2024 यह सभी जानते हैं कि मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है परंतु वही मैन अगर अपने बच्चों को गुस्से की हालत में ऐसा पीट दे की बच्चे की मौत हो जाए तो उस मां को आप क्या कहेंगे। जी हां आज ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक मां ने पति से नाराज होने पर अपनी 1 वर्ष की बेटी को उठाकर पटक दिया जिससे बच्ची की उपचार के बाद मौत हो गई। बता दें कि सर्वारखेड़ा निवासी साबिर पुत्र रफीक अहमद अपनी पत्नी अलफिजा और अपनी मां खातून के साथ ठाकुरद्वारा के ग्राम दुल्हेपुर मढईयो में रहकर मुर्गी फार्म की देखभाल कर रहे थे।

की 25 फरवरी 2024 को शबे बरात के दिन सुबह करीब 10:00 बजे साबिर तथा उसकी पत्नी अलफिजा के बीच किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई। विवाद के बाद साबिर अपनी पत्नी को छोड़कर ग्राम सर्वारखेड़ा आ गया जबकि दुल्हेपुर में मुर्गी फार्म पर उसकी पत्नी अलफिजा और साबिर की मां खातून को छोड़ आया। शबे बरात के अगले दिन 26 फरवरी 2024 को दोपहर करीब 3:00 बजे साबिर की मां उसकी एक वर्ष की बच्ची अलशिफा को लेकर सर्वारखेड़ा में स्थित अपने घर पहुंची और बताया कि बच्ची की हालत खराब है। साबिर की मां खातून ने बताया की साबिर की पत्नी अलफिजा ने बच्ची के रोने के कारण उसे खाट से उठाकर जमीन पर पटक दिया था जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। साबिर तथा उसके परिजनों ने बच्ची को उपचार के लिए तुरंत ढेला पुल स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मृत्यु के बाद परिजन बच्ची को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए। परंतु बच्ची की नानी ने पुलिस को सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। और अपने दामाद साबिर पर बच्ची को पीटने का आप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। सुचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि पति साबिर तथा उसकी मां खातून एवं उसकी पत्नी अल्फीजा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची की मृत्यु जमीन पर पटकने से सिर में लगी गंभीर चोटों के कारण मौत होना बताया जा रहा है। अब यहां सवाल यह खड़ा होता है कि क्या एक मां का गुस्सा इतना भी घातक होता है कि वह अपने पति की नाराजगी अपने बच्चे पर उतार दे जिससे कि बच्चे की मौत हो जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
