काशीपुर। 7 मार्च 2024 नाबालिग किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग किशोरी के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

बता दे की थाना आईटीआई क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर अंकित पुत्र सत्तू सिंह निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना आईटीआई पर उसकी नाबालिक पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई थी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आरोपी युवक अंकित को 376 आईपीसी व 3 /4 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
