काशीपुर। 30 मार्च 2024 कांग्रेस पार्टी को 2823 करोड रुपए का टैक्स जमा किए जाने का नोटिस मिलने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए प्रेस जारी अपने बयानों में भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। बता दे कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी को 1823.08 करोड रुपए का नोटिस दिए जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में अब टैक्स आतंकवाद का नया रूप सामने आया है।

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने भाजपा की इस विषय में अनदेखी कर रखी है, जबकि भाजपा पर 4600 करोड रुपए का जुर्माना बनता है। आयकर विभाग की भाजपा पर नरमी और कांग्रेस पर गर्मी दोहरी मानसिकता वाली नीति को दर्शाता है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री सरस्वती ने सख्त लहजे में कहा की आयकर विभाग के जिन नियमों की आड़ में कांग्रेस को परेशान किया जा रहा है, उन्हीं नियमों को लेकर भाजपा को निरंतर छूट दी जा रही है, कांग्रेस का केवल 14 लाख रुपए का उल्लंघन बताकर आयकर विभाग ने कांग्रेस के 135 करोड रुपए ज़ब्त कर लिए, जबकि भाजपा को 42 करोड रुपए का चंदा देने वालों का ना कोई नाम है, ना कोई पता, ना ही पूर्व और वर्तमान में उन पर कोई कार्यवाही की गई। आयकर विभाग को भाजपा से भी 4617.78 करोड रुपए वसूली करनी चाहिए। लोकतंत्र के चीरहरण का टैक्स आतंकवाद एक नया चेहरा है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
