काशीपुर। 8 अप्रैल 2024 लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के धुआंधार जनसंपर्क अभियान में प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्ष विकास में नहीं बल्कि जुमलेबाजी में बिता दिए उन्होंने कहा कि देश को जुमलेबाजी की नहीं बल्कि विकास की जरूरत है जो सिर्फ कांग्रेस पार्टी की देश का विकास करती हैं।

आगे उन्होंने कहा कि देश की जनता अब भाजपा की नीति और रिति को समझ चुकी है अब जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद का जिस तरह का कार्यकाल रहा है, उससे लोग बेहद खफा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जनता को भ्रमित करने वाली बयानबाजी कर रहे है. लेकिन जनता अब भाजपा की नीति और रीतियों को पहचान चुकी है और अब आम जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली उन्होंने कहा कि आम जनता केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को पिछले 10 सालों से देख रही है। और अब लोगों ने मन बना लिया है कि वह कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगे तथा भाजपा जो कि घोषणाओं की पार्टी है।ओर उनके वर्तमान सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में 40% सांसद निधि भी खर्च नहीं कर पाए जिससे जनता इनसे नराज हैं और आने वाले चुनाव में आम जनता भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब देगी तथा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को वोट देकर जबाब देगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
