काशीपुर। 9 जून 2024 द्रोणा सागर मंदिर की छत पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की पहचान करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना आईटीआई प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया की आज प्रातः करीब 8:30 बजे 112 पर एक व्यक्ति के द्वारा सूचना दी गई की द्रोण सागर मंदिर की छत पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा मृत व्यक्ति के पास एक सल्फास की गोली तथा मच्छर मारने का कीटनाशक का एक डिब्बा पड़ा हुआ था उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने बताया कि बताया कि मृतक के शव की तलाशी ली तो मृतक के जेब से एक आधार कार्ड मिला जिसमें मृतक का नाम चंदन झा पुत्र ओमप्रकाश झा निवासी द्रोणा सागर जसपुर खुर्द थाना आईटीआई उम्र 27 वर्ष है। आसपास के लोगों से मालूमात करने पर पता चला कि मृतक के पिता अहरपुरा बरखेड़ा पाण्डे में रहते हैं, जहां उनका मकान है। मृतक के पिता के बारे में मालूमात कर उनको जरिए फोन सूचना दी गई, जो मौके पर उपस्थित आए जिनके द्वारा शव की शिनाख्त करते हुए बताया है कि वे मूल रूप से ग्राम सिद्दीकपुर थाना सराय खाजा जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा महुआखेड़ा गंज फैक्ट्री में काम करते हैं, विगत 04 साल से परिवार सहित अहरपुरा बरखेड़ा पाण्डे में निवास कर रहे हैं जहां उनका अपना मकान व जमीन है।मृतक उनका सबसे बड़ा लड़का है जो अविवाहित है तथा गलत संगत में पड़कर नशा करने का आदी हो गया था तथा रिक्शा चलाता है, घर पर नहीं आता है। मृतक के शव का मौके पर पंचायत नामा भरकर वास्ते पोस्टमार्टम मोर्चरी एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इसके अलावा युवक की मृत्यु के अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से जांच में जुटी हुई है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
