काशीपुर। 12 जून 2024 उत्तराखंड की पांचो सीटों पर भाजपा को मिली प्रचंड जीत और केंद्र में तीसरी बार बनी भाजपा की सरकार पर खुशी जाहिर करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड की जनता का और देश की जनता का आभार व्यक्त किया है। रामनगर रोड पर स्थित भाजपा नेता दीपक वाली के आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है उन्होंने कहा कि मोदी मैजिक के चलते भाजपा ने 240 सीटों पर विजय प्राप्त की तथा इंडिया गठबंधन को 232 सिम मिली हैं इंडिया गठबंधन में अनेक को डर शामिल हैं सब दलों को मिलाकर 232 सीटे मिली हैं।

जबकि एक तरफ सिर्फ मोदी जी के चेहरे पर ही भाजपा को 240 सीटों पर जीत मिली और भाजपा केंद्र में NDA के गठबंधन में 293 सीटों से केंद्र में सरकार बनाई है। आगे उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले ही कैबिनेट की बैठक में किसान भाइयों के हित में कदम उठाते हुए किसान सम्मन निधि की किस्त 20 हजार करोड रुपए जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 3 करोड़ परिवारों के आवास बनाए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इन 5 वर्षों के अंदर जो संकल्प विकसित भारत का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया था उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे देश और प्रदेश का विकास होगा उन्होंने इंडिया गठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के सपने थे कि शायद छींका टूट जाए लेकिन अब दूर-दूर तक कुछ दिखाई नहीं देता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो एक मजबूत व्यक्ति है और संत है आगे उन्होंने कहा कि आज का समय लिख लीजिए यह इंडिया गठबंधन 6 महीने में तार तार हो जाएगा। तो वहीं उन्होंने बताया कि वह उधम सिंह नगर में जिला कार्य योजना की बैठक में शामिल होने गए थे इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पहले जनता की समस्याएं सुनी और उनका निदान करें उसके बाद ही वह अन्य कार्यों को देखें। इस मौके पर भाजपा नेता दीपक वाली भी मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
