काशीपुर। 15 जून 2024 लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी। और नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करें इसे लेकर कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। और आए दिन कांग्रेस पार्टी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जोड़ रही है और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का किया आह्वान।

काशीपुर नगर निगम के अंतर्गत कचनाल गाजी_ कुमायूं कॉलोनी में क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर जहां उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की, वही कांग्रेस की वार्ड कमेटी का गठन भी किया। क्षेत्रवासियों की बैठक में पीसीसी सदस्य एवम उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का समय है, जिस तरह से लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत नहीं प्राप्त कर सकी, उससे जाहिर होता है कि जनता अब भाजपा को नाकार चुकी हैं, आगामी निकाय चुनाव में क्षेत्र की जनता कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ खड़ी है और भाजपा को उखाड़ फेंक देगी। इस अवसर पर मो. जहीर को कांग्रेस की वार्ड कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर 15 सदस्य कमेटी का गठन किया गया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
