काशीपुर। 16 जून 2024 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के काशीपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने उनका जोरदार स्वागत किया। भेज दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को भेदभाव बुलाकर एक साथ होकर निकाय चुनाव फतेह किए जाने का आग्रह किया। बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मतभेद भुलाकर केवल पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए, जिससे आगामी निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूती मिल सके।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोक सिंह अधिकारी के मानपुर रोड स्थित आवास पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सीडब्ल्यूसी सदस्य गणेश गोदियाल ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग में काम करने की आवश्यकता है।अगर वह सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में बड़ चड़ कर भाग लेंगे तो इसका फायदा भी पार्टी को मिलेगा। सरकार आने पर सभी को योग्यता अनुसार सम्मान देने की कोशिश की जाती है। आज समय की मांग है कि कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की मजबूती पर ध्यान दें। इस अवसर पर कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी,पीसीसी सदस्य युवराज नरेंद्र चंद बाबा,कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती, उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, हरीश कुमार सिंह, त्रिलोक सिंह अधिकारी, मुशर्रफ हुसैन, मनोज पंत, योगेश जोशी, विनोद होंडा, इन्दुमान, मनीष शर्मा, अंचित शर्मा, पुनीत कपूर,शशांक सिंह, राहुल कंबोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पूर्व कांग्रेस सीडब्ल्यूसी सदस्य गणेश गोदियाल के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
