काशीपुर। 26 जून 2024 अनैतिक देह व्यापार करने के मामले में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर होटल से आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला तथा एक व्यक्ति को दबोच लिया जबकि पुलिस ने होटल के संचालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

बता दे कि कोतवाली पुलिस तथा उधम सिंह नगर की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के द्वारा बाजपुर रोड आवास विकास स्थित मधुवन होटल उर्फ होटल इंडियन में छापामार कर मोहल्ला अल्लिखा निवासी एक महिला तथा जसपुर निवासी शादाब पुत्र हामिद अली को पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जबकि पुलिस ने होटल के संचालक संजीव कुमार पुत्र सब्बीलाल निवासी महेशपुरा काशीपुर तथा इंदर सिंह बोरा पुत्र कल्छे सिंह निवासी कालाढूंगी नैनीताल को गिरफ्तार किया है। उधम सिंह नगर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी जीतो कंबोज ने बताया की पुलिस को काफी समय से मधुबन होटल उर्फ होटल इंडियन में देह व्यापार करने की सूचनाओं मिल रही थी। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के द्वारा होटल में छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान एक महिला और एक व्यक्ति को पुलिस ने रंगे हाथों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा हैं। जबकि पुलिस ने होटल के पार्टनरों को भी गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया कि जिस महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है वह महिला और संजीव कुमार और इंदर सिंह आपस में पार्टनर हैं महिला विधवा है और अपने परिवार के पालन पोषण के लिए वह यह सब करती है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
