काशीपुर। 4 जुलाई 2024 हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 131 लोगों की मौत का आखिर जिम्मेदार कौन है। इतनी बड़ी संख्या में भीड़ का एक स्थान पर एकत्रित होना और प्रशासन प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है यह बात प्रेस को जारी अपने बयानों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुण चौहान ने कही उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में हुई 121 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि सत्संग कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख से भी अधिक महिलाएं और पुरुष शामिल हुए थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है।

इस तरह के कोई सार्वजनिक समारोह होते हैं तो प्रशासन को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिएं। क्या उस जगह की क्षमता इतने लोगों के इकट्ठा होने की थी? इस कार्यक्रम में इतने लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। कार्यक्रम से पहले प्रशासन को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि लोगों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम हुए हैं या नहीं। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। हादसे में घायलों के प्रति सहानुभूति रखते हुए पीसीसी सचिव अरुण चौहान ने कहा कि घायलों के इलाज में कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने यूपी सरकार द्वारा घायलों के लिए घोषित मुआवजा राशि को नाकाफी बताते हुए इसे बढ़ाये जाने की मांग की।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
