काशीपुर। 5 जुलाई 2024 आबकारी विभाग की टीम ने जंगलों में बनाई जा रही अवैध कच्ची शराब बनाने बाली दो फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया। साथ ही उन्होंने करीब 6 000 लीटर लहन को नष्ट किया तथा 220 लीटर कच्ची शराब बरामद की। तथा तीन लोगों के खिलाफ धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जानकारी देते हुए आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया कि आबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 03 काशीपुर, क्षेत्र 4 बाजपुर और जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त दबिश टीम द्वारा काशीपुर क्षेत्र के ग्राम कनकपुर में चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया है।

कार्यवाही के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 02भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 90 लीटर अवैध शराब खाम की बरामदगी तथा 6000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम के द्वारा बलजीत कौर के कब्जे से 45 लीटर , रतन सिंह के कब्जे से 40 लीटर , शमशेर सिंह के कब्जे से 45 लीटर अवैध शराब खाम बरामद कर धारा 60 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गई है। कार्यवाही करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक
सोनू सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट,Si देवेंद्र कुमार,महेश पंत,प्रधान आबकारी सिपाही,कैलाश चंद्र ,विकास रावत,सिपाही राजेंद्र कुमार ,अमित कुमार
राखी ,सुनीता आदि मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
