काशीपुर। 6 जुलाई 2024 मंगलोर विधानसभा का उपचुनाव जितने को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने काशीपुर के एक और युवा नेता को मंगलोर विधानसभा में चुनाव प्रचार में जुट जाने तथा कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने को लेकर जिम्मेदारी दी है। बता दें कि इस समय हरिद्वार के मंगलौर में विधानसभा उपचुनाव चल रहा है।

जिसके लिए काशीपुर के युवा नेता हनीफ गुड्डू को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के निर्देश पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी दी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर युवा नेता हनीफ गुड्डू ने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष तथा सोशल मीडिया कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष तथा कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया है। हनी गुड्डू ने कहा कि उन्हें जो कांग्रेस पार्टी के द्वारा जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए वह समस्त उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त करते हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
