गदरपुर। 14 अगस्त 2024 हर घर तिरंगा लगाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत में जाकर घर-घर तिरंगे दिए और जनता से आग्रह किया कि वह इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों को तिरंगे से सजा दें।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुडिया तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व में (विधानसभा गदरपुर मंडल) ग्राम-बलखेडा में भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा के आव्हान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्राम पंचायत में जाकर ग्रामीणों को तिरंगे दिए गए और उनसे आग्रह किया गया कि वह अपने घरों पर स्वतंत्रता दिवस तिरंगा लगाकर मनाएं।हर घर तिरंगा कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री कमल मुनि, जिला महामंत्री गोल्डी सूरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश सुनाल ,मंडल महामंत्री सुरजीत सिंह, बूथ अध्यक्ष संदीप कंबोज ,मनोज शर्मा, मनोज गिरी एवं काफी संख्या में सम्मानित ग्रामीण व किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
