काशीपुर 26 नवंबर 2020 कोतवाली पुलिस ने 6 दिन पूर्व हुई चोरी मैं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है बता दें कि 20 नवंबर 2020 की रात्रि रामनगर रोड स्थित वेदिक बायो टेक्नोलॉजी कंपनी में भट्टी के लोहे के वारिया अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए थे चोरी की घटना की तहरीर 25 नवंबर 2020 को कंपनी के स्वामी योगेंद्र सिंह चौहान निवासी रामनगर रोड काशीपुर ने कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया था पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए फैक्ट्री से चोरी की गई भट्टी के बारिया के लोहे की 11 वारियां पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद कर ली है पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोनू पुत्र छत्रपाल निवासी रामपुरा काशीपुर तथा जुबेर पुत्र यासीन निवासी ग्राम बैल जुडी थाना कुंडा काशीपुर बताया है पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
