रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर 27 नवंबर 2020 कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव तथा जिला अध्यक्ष का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया बता दें कि बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार गौतम ने काशीपुर के पूर्व चेयरमैन रहे समसुद्दीन को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है तो वही जिला अध्यक्ष के पद पर लेखराज गौतम को नियुक्त किया गया है पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद गौतम को प्रदेश प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने आज एक मीटिंग का आयोजन मुरादाबाद रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी अरविंद गौतम तथा प्रदेश सचिव समसुद्दीन एवं जिला अध्यक्ष लेखराज गौतम का जिला सचिव एम ए राहुल के नेतृत्व में बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मुरादाबाद रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्रित हुए जहां पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया

इस दौरान प्रदेश सचिव समसुद्दीन ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कमर कस लें उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर बूथ स्तर तक बहुजन समाजवादी पार्टी से कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करें जिससे कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सके उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले चुनावों में बहुजन समाजवादी पार्टी भारी जीत हासिल करेगी जिसको लेकर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहां की भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान बेहाल और आमजन परेशान हैं जनता सब जानती है जनता आगामी चुनाव में दोनों ही दलों को मुंहतोड़ जवाब देगी उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में उत्तराखंड में बहुजन समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी इस मौके पर अख्तर अली माहीगीर, जिला संगठन सचिव डॉ एम ए राहुल ,जिला प्रभारी खूब सिंह, गौरव कुमार जाटव ,राजेंद्र कुमार जाटव, सुरजीत सिंह सर जी सिंह मोनू सागर मोनू ठाकुर राजिंदर, असलम, अब्दुल जब्बार, अफसर अली, मोहित सिंह, रोहित सिंह आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
