काशीपुर। 7 अक्टूबर 2024 हरियाणा प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रचंड जीत हासिल करेगी विधानसभा चुनाव से वापस काशीपुर लौटने पर हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 50 सीटों से भी अधिक पर जीत हासिल कर हरियाणा प्रदेश में सरकार बनाएगी यह दावा करते हुए कांग्रेस नेत्री ने पत्रकार वार्ता की है।

बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं हरियाणा विधानसभा चुनावो में कांग्रेस की पर्यवेक्षक रही अलका पाल ने दावा किया कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस 50 से अधिक सीट जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। पीसीसी सदस्य एवं हरियाणा की भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की पर्यवेक्षक रही अलका पाल ने प्रचार के बाद वापसी पर प्रेस से वार्ता करते हुए कहा की हरियाणा में विगत 10 वर्षों से भाजपा सरकार के काबिज होने के बावजूद भी वहां का विकास रुका है। जनता हरियाणा के विकास के लिए कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बैक फुट पर धकेल दिया। कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से हरियाणा की भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की 9 विधानसभाओ में जनसंपर्क कर यह महसूस किया कि हरियाणा की जनता भाजपा की खोखली घोषणाओं से त्रस्त हो चुकी हैं, ऐसे में वह कांग्रेस की नीतियों की ओर देख रही है। हरियाणा का अवरुद्ध विकास आगामी 8 अक्टूबर को कांग्रेस को 50 से अधिक सीट देकर पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी कराएगा। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो जनता से वादे किए हैं जो घोषणाएं की हैं उन घोषणाओं पर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के उपरांत भावी प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की सरकार करेगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
