काशीपुर 2 नवंबर 2024 सड़क दुर्घटना में बाइक सवार कांग्रेसी नेता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की तहरीर पर कुंडा थाना पुलिस को आरोपी स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

बता दें कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे काशीपुर के मोहल्ला रहम खानी निवासी मोहम्मद मियां भारती उर्फ कलवा पेंटर पुत्र अख्तर हुसैन बाइक से जसपुर से रुद्रपुर मार्ग पर स्थित के बी आर हॉस्पिटल के ओवर ब्रिज पर रुद्रपुर की दिशा से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो कार के चालक ने उसकी मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कर में फंसकर करीब 500 मीटर दूर तक खीचड़ती रही परंतु कर चालक ने कार नहीं रोकी जिससे दुर्घटना में मोहम्मद मियां भारती के मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।शुक्रवार को मोहम्मद मियां भारती को शपुर्दे खाक करने के बाद परिजनों ने कुंडा थाना पहुंचकर आरोपी स्कार्पियो चालक के खिलाफ तहरीर सोप कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। मृतक अपने पीछे बड़ी पुत्री गोसिया, पुत्र अरशद हुसैन तथा पुत्र अतहर जमाली तथा पत्नी को रोता भी लगता छोड़ गया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
