काशीपुर।7 नवंबर 2024 नाबालिक किशोरी को अपनी बहन से दोस्ती कराकर बहला फुसला कर युवक ने नाबालिग को रायबरेली में स्थित अपनी रिश्तेदारी में पहुंचा दिया नाबालिग जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने नाबालिग किशोरी की काफी खोजबीन की परंतु उसका कहीं पता नहीं लग सका इसके बाद परिजनों ने कुंडा थाना में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई।

बता दे कि कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की निवासी नाबालिग किशोरी के पिता ने बताया कि गौरा फॉर्म जसपुर निवासी युवक किराए पर परिवार सहित रह रहा है। युवक ने तीन महापूर्व अपनी बहन से उसकी नाबालिग किशोरी से दोस्ती कराई जब दोस्ती पक्की हो गई तब 4 नवंबर की शाम को करीब 6:00 बजे अपनी बहन को घर भेज कर उसकी नाबालिग पुत्री को काशीपुर में पार्टी में दावत खिलाने के बहाने साथ लेकर चली गई जब देर रात तक उसकी पुत्री घर वापस नहीं लौटी तब उसने उसकी सहेली को फोन लगाया परंतु फोन स्विच ऑफ आया उसने बताया कि उसके द्वारा उसके परिजनों से संपर्क किया गया परंतु उन्होंने उनकी नाबालिग पुत्री को बताने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि उसके द्वारा कुंडा थाना में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ है कि युवक ने उसकी नाबालिग किशोरी को रायबरेली में स्थित अपने रिश्तेदारी में छोड़ा और खुद अपने फार्म पर आ गया जिससे कि उस पर किसी को शक ना हो सके। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की तो ज्ञात हुआ कि उसने नाबालिक किशोरी को रायबरेली में स्थित अपने रिश्तेदारी में छोड़ा है। बताया जा रहा है कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक के परिजन नाबालिग किशोरी को लेकर लौट रहे है।और सुबह तक नाबालिग को कुंडा थाना पुलिस के सपुर्द किया जा सकता है।अभी मामले में मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
