काशीपुर। 14 नवंबर 2024 नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में थाना आईटीआई पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि चार दिन पूर्व 10 नवंबर को जसपुर खुर्द निवासी एक व्यक्ति की नाबालिक पुत्री को परमानंदपुर दभौरा टांडा निवासी निखिल राही पुत्र सुरेंद्र लाल नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया इस दौरान आरोपी ने उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को झांसे में लेकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। पुलिस में तहरीर के आधार पर थाना आईटीआई में धारा 137(२), 87,64(1) भारतीय न्याय संहिता, तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई रुचिका चौहान ,उप निरीक्षक जीवन सिंह तूफान, कानि0 सुरेन्द्र कम्बोज, आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
