काशीपुर। 24 नवंबर 2024 केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी के विजई होने पर खुशी का इजहार करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने प्रेस को जारी अपने बयानों में कहा है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम का जो निर्माण और विकास किया उसके बदले जनता ने उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दी है उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी खुद केदारनाथ चुनाव में लगे हुए थे ऐसे में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का जितना आसान हुआ है।

इस दौरान उन्होंने केदारनाथ जीत की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में मिली जीत विकास, राष्ट्रवाद और सनातन की जीत है। कहा कि जो लोग अयोध्या और बदरीनाथ को लेकर भाजपा पर व्यंग्य कसते थे, जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस ने क्षेत्रवाद और जातिवाद फैलाने का कार्य किया, लेकिन जनता ने उसके एजेंडे को नकार दिया। आगे बलकार सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आगामी निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में भी भाजपा इसी प्रकार से प्रचंड जीत हासिल करेगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
