काशीपुर मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति की कार से 12 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है तो वही कार को पुलिस ने सीज कर दिया है जबकि आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया बता दें कि बीती शाम ग्राम बा बरखेड़ा में जिला पंचायत सदस्य के भाई मोहम्मद इरफान से मुनाजिर कहासुनी हो गई थी मामले में जब तूल पकड़ा तो मुनाजिर पुत्र नसरत निवासी ग्राम बरखेड़ा पास खड़ी अपनी कार से तमंचा निकालकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा जिस पर इरफान ने कुंडा थाना पुलिस को सूचना दी सूचना पर सूर्य चौकी प्रभारी विनय मित्तल मौके पर पहुंचे पुलिस को आता देख आरोपी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने जब कार की तलाशी ली दो उसकी कार से एक 12 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है उप निरीक्षक विनय मित्तल की तहरीर पर कुंडा थाना पुलिस में अभियोग पंजीकृत हो गया है पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
