
रिपोर्ट अली अकबर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
ठाकुरद्वारा सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को उपचार के लिए ठाकुरद्वारा राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है परिजनों ने उसे लाकर सरवर खेड़ा के पास स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है बता दें कि हाजी अहमद अली पुत्र हाजी मोहम्मद अली निवासी नई बस्ती ठाकुरद्वारा शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे मुरादाबाद से घर लौट रहा था कि रास्ते में ग्राम फौलादपुर के पास पीछे से तेजी व लापरवाही से चला कर ला रहे बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसकी

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खड़े ट्रक से उसकी टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को राहगीरों ने ठाकुरद्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया परंतु परिजनों से ग्राम सरवर खेड़ा के पास स्थित एक निजी अस्पताल में लाकर शनिवार शाम करीब 4:00 बजे उसे भर्ती करा दिया गया था उसके सिर में नाजुक चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसका सिर का ऑपरेशन कर दिया था परंतु जब उसकी हालत सुधार में नहीं हुई तो डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है परिजन उसे लेकर मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए हैं
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
