Share This Story !
उत्तराखंड। देहरादून 14 दिसंबर 2024 उत्तराखंड सरकार ने निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की स्थिति साफ करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। बता दे कि उत्तराखंड शासन के द्वारा 11 नगर निगमन तथा 45 नगर पालिकाओं एवं 46 नगर पंचायत के आरक्षण की अधिसूचना जारी करते हुए कहां है कि यदि किसी को आरक्षण से कोई दिक्कत है तो वह अपने निकाय क्षेत्र से 7 दिन के अंदर आपत्ती तैयार कर सकता है।

उत्तराखण्ड राज्य की नगर निगमों में सामान्य निर्वाचन, 2024 हेतु नगर प्रमुख के पदों का आरक्षण एवं आवंटन निम्नवत प्रस्तावित किया गया है।
नगर निगम का नाम आरक्षण का वर्ग इस प्रकार से है।
(1) नगर निगम,देहरादून की सीट अनारक्षित (सामान्य)है।
(2) नगर निगम,ऋषिकेश
की सीट अनुसूचित जाति की हो गई है।
(3) नगर निगम,हरिद्वार
की सीट अन्य पिछड़ी जाति (महिला) की गई है।
(4) नगर निगम,रुड़की की सीट महिला की गई है।
(5)नगर निगम,कोटद्वार की सीट अनारक्षित (सामान्य) की गई है।
(6) नगर निगम,श्रीनगर की सीट अनारक्षित (सामान्य)है।
(7) नगर निगम, रूद्रपुर की सीट अनारक्षित (सामान्य) है।
(8) नगर निगम, काशीपुर की अनारक्षित (सामान्य)हो गई हैं।
(9) नगर निगम,हल्द्वानी की सीट अन्य पिछड़ी जाति की हैं।
(10) नगर निगम,पिथौरागढ़ की सीट महिला है।
(11) नगर निगम,अल्मोड़ा की सीट महिला की गई है। शासन में अधिसूचना जारी करते हुए पत्रों में कहां है कि यदि किसी को आरक्षण से कोई परेशानी हो तो वह
नगर निगमों के नगर प्रमुखों के पदों के प्रस्तावित आरक्षण एवं आवंटन पर सर्वसाधारण से आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित किये जाते है।

3- प्रस्तावित अधिसूचना के संबंध में यदि कोई सुझाव या आपत्ति हो तो वह लिखित रूप में निदेशक, शहरी विकास विभाग, 31/62, राजपुर रोड़, निकट पाईन हॉल स्कूल, देहरादून को सम्बोधित करते हुये प्रेषित की जानी चाहिये अथवा मेल आईडी directorudd@gmail.com पर प्रेषित की जानी चाहिए। केवल उन्ही आपत्ति एवं सुझावों पर विचार किया जायेगा,जो इस सार्वजनिक सूचना के प्रकाशन के दिनांक से 7 दिन के भीतर प्राप्त होंगे। निदेशक, शहरी विकास विभाग द्वारा प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियों पर नियमानुसार सुनवाई करते हुये अपनी स्पष्ट आख्या एवं संस्तुति निर्धारित समय-सीमा के अन्दर शासन को प्रेषित की जाएगी, जिस पर सम्यक् विचारोपरान्त शासन द्वारा अन्तिम निर्णय लिया जायेगा।ये कहा गया है।
43 नगर पालिकाएं जो कि निम्न हैं। जनता आरक्षण सरकार ने तय किया है।


46 नगर पंचायत जो कि निम्न प्रकार हैं। जिनका आरक्षण सरकार ने जारी किया है।



संपादक: काशी क्रांति- हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
मुख्य कार्यालय– इस्लामनगर, बसई चौक, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड 244713
सम्पर्क सूत्र– 99279 76675