Share This Story !
काशीपुर 21 दिसंबर 2024 बहुजन समाज पार्टी के दर्जनो कार्यकर्ताओं ने द्रोणा सागर रोड स्थित एनडी तिवारी एस सी गुड़िया नव चेतना भवन में कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भगत के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष मुसरफ़ हुसैन तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के समक्ष बहुजन समाज पार्टी छोड़ कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण की।

बता दे की दर्जनों बहुजन समाज पार्टी के निवर्तमान पार्षद एलम सिंह वार्ड नंबर 6 हेमपुर इस्माइल ने अपने समर्थकों गजेंद्र सिंह, सुमित सिंह, करण सिंह ज्ञान सिंह रवि कश्यप, मुनेश कुमार शीशपाल सिंह गोपाल सिंह संदीप कुमार अनिल कुमार कुलविंदर सिंह श्याम सिंह भगवान दास धर्मेंद्र सिंह प्रेम सिंह बब्बू सिंह मुकेश सिंह रोहित मसीह मुकेश मसीह चयन सिंह राजवीर सिंह महेंद्र सिंह आदि लोगों ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के समक्ष बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं का महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने सभी कार्यकर्ताओं को फूल मलाए पहनकर उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुसरफ़ हुसैन ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से आज भाजपा सरकार के गृहमंत्री ने संसद में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी की उससे दलित समाज मैं ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता में बेतहाशा रोष है। इस रोष के चलते निवर्तमान पार्षद एलम सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस नेता राकेश भगत, संदीप सहगल,मुशर्रफ हुसैन,एडवोकेट सचिन नाडिक,ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना, मौजूद रहे।

संपादक: काशी क्रांति- हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
मुख्य कार्यालय– इस्लामनगर, बसई चौक, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड 244713
सम्पर्क सूत्र– 99279 76675