काशीपुर। 27 दिसंबर 2024 कांग्रेस पार्टी ने यदि मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया तो जीतने के बाद नगर में विकास का नया इतिहास लिखेंगे। बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पीसीसी सचिव अरुण चौहान ने अपेक्षा जताई है कि पार्टी हाईकमान द्वारा इस निकाय चुनाव में काशीपुर मेयर सीट पर उन्हें प्रत्याशी घोषित किया जाएगा तो मेयर चुनाव जीतने के बाद नगर में विकास का नया इतिहास लिखेंगे जो पहले किसी जन्म प्रतिनिधि के द्वारा ना ना किया वह काम काशीपुर के विकास के लिए करके दिखाऊंगा। प्रेस को जारी अपने बयानों में अरुण चौहान ने कहा कि वे पिछले करीब चालीस वर्षों से पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में कर्तव्य निष्ठा से कार्य करते आ रहे हैं। इस चुनाव में उन्होंने काशीपुर नगर निगम के मेयर पद पर सामान्य सीट होने के नाते उन्होंने मेयर सीट पर दावेदारी की है।

उन्होंने कहा कि हाईकमान उन्हें टिकट देकर जनता की सेवा करने का अवसर प्रदान करें तो वे काशीपुर में विकास की नई इबारत लिखेंगे। अरुण चौहान ने कहा कि काशीपुर में समस्याओं का अंबार है। जलभराव यहां की प्रमुख ज्वलंत समस्या है, जिसका निराकरण आज तक नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने कभी समस्याओं का निवारण करना आवश्यक नहीं समझा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही जनसमस्याओं के निवारण को तत्पर रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कहा कि काशीपुर में बीस वर्षों से दूसरे दल के नेता राज कर रहे हैं, लेकिन किसी ने जनसमस्याओं को सुलझाना तो दूर उनका संज्ञान लेने की भी जहमत नहीं उठाई। अरुण चौहान ने कहा कि वे जनता से जमीनी स्तर से जुड़े हैं। जनता का दर्द समझते हैं और इसका निवारण करने को तैयार रहते हैं। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा उन्हें मेयर का टिकट दिया जाता है तो वे चुनाव जीतकर जनसमस्याओं का आसानी से निस्तारण कर एवं करवा सकेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
