काशीपुर। 28 दिसंबर 2024 नगर निगम काशीपुर के वार्ड नंबर 36 विजय नगर नई बस्ती से पार्षद पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने को इदरीश अंसारी ने कांग्रेस पार्टी से पार्षद बनाए जाने की मांग की है। काशी क्रांति को दिए अपने इंटरव्यू में कांग्रेस से संभावित प्रत्याशी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से 20 तथा 25 वर्षों से जुड़े हुए हैं और कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी के आलाकमान से दावेदारी की है उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी वार्ड नंबर 36 से उन्हें ही प्रत्याशी बनाएगी। आगे उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 36 विजयनगर में नेत्र हॉस्पिटल है।

जहां पर गंदगी का अंबार लगा रहता है आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा गंदगी की सफाई नहीं कराई गई है जिससे वार्ड वासी बदबू के कारण परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि वृद्ध तथा वृद्ध महिलाओं की पेंशन करना तथा वार्ड में जगह-जगह बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है जिससे वार्ड में कोई दुखद घटना हो सकती है उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी यदि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पार्षद पद का प्रत्याशी बनाया और जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल कर वार्ड में उनके द्वारा जगह-जगह बिजली के पोल लगवाए जाएंगे। जो कार्य बाढ़ में आज तक किसी के द्वारा नहीं कराए गए हैं वह कार्य अपने वार्ड में करके दिखाएंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
