काशीपुर 30 दिसंबर 2024 मां मनसा देवी शोभायात्रा प्रमुख पंडित विकास शर्मा खुट्टू की अस्मिक निधन पर अपना खेद प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी ने अपने चुनाव कार्यालय पर वार्ता करते हुए दुख व्यक्त किया है। बता दें कि कल मां मनसा देवी शोभा यात्रा प्रमुख पंडित विकास शर्मा खट्टू की अस्मिक मृत्यु हो गई थी जिनकी अंतिम यात्रा मौहल्ला लाहौरियान स्थित उनके आवास से आज सायं 4 बजे शमशान घाट काशीपुर को प्रस्थान करेगी।

पंडित विकास शर्मा खट्टू के अस्मिक निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने रामनगर रोड स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने छोटे भाई पंडित विकास शर्मा खट्टू की अश्मिक मृत्यु पर बहुत दुख है क्योंकि वह उनके छोटे भाई के समान थे। उन्होंने कहा कि छोटे भाई पंडित विकास शर्मा खट्टू जब जीवित थे तो वह मुझे कहते थे कि जब आप कोई चुनाव लड़ेंगे तो वह चुनाव में तन मन धन से उनके साथ रहेंगे आज मुझे यह कहते हुए बड़ा ही दुख हो रहा है कि मेरा छोटा भाई आज हमारे बीच में हमें अकेला छोड़कर चले गये है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा उनकी कमी को पूरा तो नहीं किया जा सकता परंतु मेरा प्रयास रहेगा कि में जब तक जीवित रहूं तब तक उनके परिवार के साथ उनके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। आगे उन्होंने कहां की वह काशीपुर से मेयर कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं आज के सभी कार्यक्रम उनके द्वारा कैंसिल कर दिए गए हैं आज कोई भी चुनावी कार्य नहीं किया जाएगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
