काशीपुर। 31 दिसंबर 2024 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आशीष अरोरा बॉबी ने भारतीय जनता पार्टी हाई कमान का दीपक वाली को मेयर पद का प्रत्याशी बनने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि काशीपुर क्षेत्र में भाजपा का ही मेयर विकास कर सकता है अन्य कोई नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में कोई बड़ा या कोई छोटा नहीं कार्यकर्ता ही अपने आप में सर्वोपरि है।

भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कब किसे टिकट रूपी आशीर्वाद देकर चुनाव मैदान में उतार दे यह है भाजपा में ही हर्ष की बात है पार्टी द्वारा मेयर एवं क्षेत्र के पार्षदों को दिए हुए टिकट के रूप में आशीर्वाद पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता से आवाहन किया है कि भाजपा प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोटो से जीताने का आग्रह किया है।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
