काशीपुर। 1 जनवरी 2025 कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल द्वारा पार्टी से अधिकृत किए गए 40 वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक कर इस चुनाव में बेहतर से भी बेहतर प्रदर्शन करने का आहवान करते हुए जनता के बीच अधिक से अधिक रहने का आहवान किया गया।

संदीप सहगल ने पार्षद प्रत्याशियों से आग्रह करते हुए कहा कि वह अपने साथ मेयर प्रत्याशी के लिए भी प्रचार प्रसार कर मतदाताओं से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी करें। इसी तरह वे भी पार्षदों को जिताने की जनता से अपील प्रत्येक वार्ड में करेंगे।

सभी ने एकसुर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाए रखने और इस चुनाव में हर हाल में जीत हासिल करने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सहयोगी जनों के साथ ही 40 वार्डों के प्रत्याशियों में मीनू रावत, रवि पपनै,महेन्द्र चौधरी,श्रीमती लक्ष्मी देवी,कदीर अहमद, ऐलम सिंह, कश्मीर सिंह, आनन्द कुमार,सत्येन्द्र सिंह, श्रीमती मुनेश देवी, श्रीमती पूनम, अब्दुल कादिर, ओपन अफरोज जहां, श्रीमती रजमा अनीस अंसारी ओपन, सरफराज, श्रीमती जीनत बानो, अंजना अरोड़ा, श्रीमती बबीता,वसीम सैफी, नजमी अंसारी, श्रीमती गीता चौहान, श्रीमती सभा सैफी, श्रीमती मल्कीत कौर, संजेश चन्द्र सागर,विनोद शर्मा, हेमन्त सचदेवा, श्रीमती पूजा जोशी, विजय भारती, ललित मोहन, सुमित प्रजापति, विरेन्द्र कश्यप, राशिद हुसैन, शाह आलम, श्रीमती इकरा खान, मोहित चौहान, श्रीमती अनम जहां, उस्मान आदि उपस्थित रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
