काशीपुर। 4 जनवरी 2024 नगर निगम में मेयर चुनाव को लेकर जहां भाजपा और कांग्रेस के दोनों ही प्रत्याशी जोर जोर शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। तो वहीं बहुजन समाज पार्टी का चुनाव अभी ठंडा पड़ा हुआ है। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के मैदान में आने से माना जा रहा था कि शायद वर्ष 2008 में जिस तरह से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था शायद इस बार उससे भी आगे निकल सकता है परंतु जमीन पर ऐसा कुछ देखने को मिल नहीं रहा है।

क्षेत्रीय मुस्लिम मतदाताओं की चर्चा पर अगर हम ध्यान आकर्षित करें तो अधिकतर लोगों का मानना है की बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के चुनाव लड़ने से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी को नुकसान होने के कारण मुस्लिम मतदाता कांग्रेस पर जमे हुए हैं। सूत्रों की माने तो एक दो प्रतिशत वोट भाजपा के खाते में तो जा सकता हैं परंतु इस बार बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी का मुस्लिम चेहरा होने के बाद भी मतदाता कांग्रेस के वोट कटने से भाजपा को फायदा होना मान रहे हैं। यही कारण है कि मुस्लिम मतदाता अभी कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल को ही अपनी पहली पसंद मान रहे हैं। जिससे कांग्रेस और भाजपा का मुकाबला और भी दिलचस्प होता नजर आ रहा है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
