काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो आम आदमी पार्टी का नहीं हो सका वह जनता का क्या होगा यह बात चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहीं।

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल के धुआंधार जनसंपर्क के दौरान श्रीमती मुक्त सिंह ने जनता के बीच जाकर कहा कि जो आज भाजपा से मेयर पद के लिए दीपक बाली चुनाब लड़ रहे है। वह फरवरी 2022 में विधानसभा के चुनाव में दीपक बाली ने अपनी चुनाबी जनसभा में जगह-जगह मंच से कहा था कि बाप-बेटे मैदान मे है और इन्होंने काशीपुर के लिए करा ही क्या है। उनके पास जाओं तो वह किसी को पहचानते ही नहीं है और कहते हैं ‘तुसी कौन’ चर्चाओं में रहा था और आज कह रहे हैं वह मेरे बड़े भाई के सामान है। उनका उस समय एक और डाॅयलाॅग सामने आया था जो चर्चाओं में रहा था ‘कहना ही तो है करना थोड़ा ही है’। ऐसे में जनता उनका क्या साथ देगी, यह यक्ष प्रश्न है। मुक्ता सिंह ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मेयर पद पर संदीप सहगल लोगों की पहली पसंद बने हुए है और वह ही मेयर पद के योग्य उम्मीदवार है। इस बार जनता कांग्रेस को विजयी बनाकर भाजपा को चुनाबी पटखनी देने के लिए तैयार बैठी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
