काशीपुर 10 जनवरी 2025 पार्षद प्रत्याशी का चुनाव प्रचार तेज हो गया है वह दिन प्रतिदिन घर-घर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कह रहे हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 10 वैशाली कॉलोनी की पार्षद प्रत्याशी अंजना देवी का चुनाव प्रचार तेज हो गया है वह घर-घर जाकर आम जन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं।

तो वही वार्ड में एक जन सैलाब की तरह रैली निकाल कर लोगों से भाजपा के लिए वोट करने की अपील करते हुए कहा कि आगामी 23 जनवरी को उनके चुनाव चिन्ह कमल के फूल के सामने मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजय बनाएं जिससे कि वह क्षेत्र में चौतरफा विकास कर सकें। इस दौरान जनसंपर्क में भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक वाली के साथ पार्षद अंजना देवी ने घर-घर जाकर आमजन से भाजपा के फूल के निशान पर वोट डालने का आग्रह किया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
