काशीपुर। 17 जनवरी 2025 जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे ही वैसे कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी का चुनाव प्रचार और भी तेज हो रहा है कांग्रेस प्रत्याशी के पीछे उमड़ रहा जन सैलाब इस बार कुछ और ही इशारा कर रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी के पीछे और जनसभाओं में इकट्ठी हो रही भीड़ से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे इस बार कांग्रेस पार्टी जीत हासिल कर सकती है।

बता दें कि कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने गिरीताल क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार उन्हें मौका दें वह दिखा देंगे की क्षेत्र में विकास कैसे होता है। तो वही आवास विकास में डॉक्टर बी के जोशी के निकट विवेकानंद पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया जबकि वार्ड नंबर 10 वैशाली कॉलोनी, सुभाष नगर के मध्य पुलिया के पास विशाल जनसभा की इसके बाद खड़कपुर में साप्ताहिक बाजार में चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दोहराया कि काशीपुर की सम्मानित जनता ने भाजपा को तीन बार मौका दिया और एक बार नगर पालिका अध्यक्ष और दो बार भाजपा के मेयर रहे हैं। भाजपा को तीन मौके दिए हैं उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ एक बार मौका देकर देखिए काशीपुर जो आज बदहाली के आंसू रो रहा है उसे काशीपुर के विकास के लिए वह काम करेंगे। आगे उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र में भी सरकार है और राज्य में भी सरकार है।

और काशीपुर की मेयर भी भाजपा के ही थे परंतु काशीपुर जल भराव की समस्या से इसी तरह से जूझ रहा है जिस तरह से 15 वर्ष पूर्व जूझ रहा था नीचे से ऊपर तक भाजपा की सरकार होते हुए भी काशीपुर का विकास नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अगर तुमने कांग्रेस के प्रत्याशी को जीता दिया तो विकास कहां से होगा ऐसी सोच है भाजपा की आगे उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी का जिक्र करते हुए कहा कि जब श्री नारायण दत्त तिवारी जी की राज्य में सरकार थी उसे समय उषा चौधरी जी नगर पालिका की अध्यक्ष थी उसे समय तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी जी ने उनके एक बार निवेदन करने पर ही करोड़ों रुपए का मद काशीपुर को दिया था यह कांग्रेस पार्टी की सोच है। आगे उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोग 5 वर्ष आराम करना और आपका भाई संदीप सहगल 5 वर्ष रातों को जाग-जाग कर काशीपुर के विकास के लिए कार्य करेगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
