काशीपुर देशभर में किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रेस को जारी बयान में डॉक्टर यूनुस चौधरी ने केंद्र सरकार से किसानों की मांगों को अति शीघ्र मान लेने की बात कही है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए 3 कृषि कानूनों को सरकार वापस ले क्योंकि यह बिल किसान विरोधी बिल हैं उन्होंने कहा कि देश का अन्न दाता दिल्ली में ऐसी भीषण ठंड में रोड पर प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद की भाजपा सरकार के कान में आवाज तक नहीं आ रही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को उनकी मांगे तुरंत मान लेना चाहिए देश के हालात बहुत खराब हो गए हैं आज किसानों की अर्थव्यवस्था बहुत खराब हो गई है जिन लोगों ने बैंकों से कर्जा लिया था उनसे समय पर बैंक के कर्ज की किस्त तक अदा नहीं कर पा रहे है केंद्र सरकार को इस तरह के काले कानूनों को वापस लेने होंग और सरकार किसानों के हित के लिए कोई बड़ी राहत पैकेज किसानों को दे और बिना ब्याज के किसानों को बैंकों से लोन दे उन्होंने सरकार से कर्जदार किसानों के बैंकों के कर्ज को माफ करने की मांग की है उन्होंने कहा कि सरकार के किसानों के पूर्व कर्ज को माफ करने से इस समय किसानों को बड़ी राहत मिलेगी ।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
