काशीपुर। 20 जनवरी 2025 मुख्यमंत्री के काशीपुर आने पर सरकारी मशीनरी पर सवाल निशान खड़े करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री जी के आने पर रोड शो के दौरान मुख्य बाजार में जिस तरह कि अज़ारकता और असंतोष देखने को मिला जिस तरह से पूरे प्रशासन ने मुख्यमंत्री के रोड शो को सफल बनाने का प्रयास किया गया वह दुर्भाग्य का विषय है।

कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने क्या कहा देखिए वीडियो
हमें शर्म आती है कि स्वच्छता का नारा देने वाली भाजपा सरकार को काशीपुर की स्वच्छता का कोई ध्यान नहीं है जिस तरह से भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री के रोड शो को सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर सफल बनाने का प्रयास किया उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। पूरी मशीनरी जिस तरह से मुख्यमंत्री के रोड शो में कंधा से कंधा मिलाकर चल रही थी जो के नियम अनुसार बिल्कुल गलत है। इससे सब जाहिर होता है की उत्तराखंड के निकाय चुनाव में खास तौर से काशीपुर के निगम चुनाव में सरकारी मशीनरी का प्रयोग करके चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार धन बल और सरकारी मशीनरी के जरिए चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। परंतु काशीपुर की प्रिय जनता कांग्रेस मेयर प्रत्याशी को प्रचंड जीत दिलाने जा रही है और काशीपुर नगर निगम में कांग्रेस अपनी सरकार बनाने जा रही है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
