काशीपुर। 22 जनवरी 2025 काशीपुर समय समाचार पत्र के संपादक की दिमाग की नस फटने के कारण अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए जिन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद स्थित टी एम यू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

बता दे की काशीपुर समय समाचार पत्र के संपादक परवेज आसिम पुत्र साबिर आसिम निवासी ग्राम सर्वारखेड़ा थाना कुंडा काशीपुर को अचानक दिनांक 16 जनवरी को दिमाग की नस फट गई जिससे वह गंभीर रूप से बीमार हो गए जिन्हें उपचार के लिए परिजनों ने मुरादाबाद में स्थित टी एम यू अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर इलाज के दौरान उनकी 21 जनवरी को दोपहर करीब 11:00 बजे मृत्यु हो गई मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने उनका दफन नवाज ईशा के बाद कब्रिस्तान में सपुर्दे खाक कर दिया। परवेज असीम अपने पीछे पत्नी फूल जहां तथा पुत्री हीबा असीम उम्र ढाई वर्ष को रोता भी लगता छोड़ गए हैं। पत्रकार परवेज आसिम की आश्मिक मृत्यु पर पत्रकार जगत में भी शोक व्याप्त है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
