काशीपुर : किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव ने लगाएं केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार पर गंभीर आरोप बता दें कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण चौहान ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से समाज का हर वर्ग बुरी तरह त्रस्त है। किसान अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। कृषि विरोधी कानूनों के जरिए किसान को अपनी खेती से बेदखल करने और पूंजी घरानों की मर्जी पर उनकी जिंदगी बंधक बनाने की साजिशों का देशव्यापी विरोध हो रहा है। श्री चौहान ने कहा कि किसान के साथ आम नागरिक भी केंद्र सरकार के हिटलरशाही फैसलों से परेशान हैं। आज भाजपा चारों तरफ भ्रम फैलाकर अपना स्वार्थ साधन करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज किसान अपनी समस्याओं का समाधान तत्काल चाहता है। जिसका जीता जागता उदाहरण किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर है ।कृषि बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन के लिए किसानों को मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक वाले देश में आज केंद्र सरकार ,आलोकतांत्रिक,बाला व्यवहार किसानों के साथ क्यों किया जा रहा है? भाजपा किसानों से लंबी वार्ता षड्यंत्र के तहत कर रही है। क्योंकि आज देश की जनता किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार ने पेट्रोल डीजल के साथ रसोई गैस के दाम भी बड़ी तेल कंपनियों की मनमर्जी से कभी भी बढ़ा दिए जाते हैं। अभी रसोई गैस के दामों में 50 रुपए की वृद्धि हो गई है। यह गरीब जनता पर एक और आर्थिक अत्याचार के समान है। उन्होंने कहा कि जनता जागरूक हो और भाजपा की करनी और कथनी को समझें उन्होंने कहा भाजपा देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने कि शाजिस कर रही है


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
