काशीपुर। 10 फरवरी 2025 बे मौसम धान की फसल को लेकर भारतीय किसान यूनियन तथा क्षेत्रीय किसानों ने उप जिला अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी को सौंप कर धान की फसल लगाए जाने की मांग की है।बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू के साथ क्षेत्रीय किसान उप जिलाधिकारी कार्यालय के निकट एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी अभय सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर वे मौसमी धान की फसल लगाये जाने तथा मक्का की फसल लगाए जाने पर एम एस पी की गारंटी दिए जाने की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान अपनी बात रखते हुए किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने प्रशासन और राज्य सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा की सरकार ने सभी नियम कानून केवल किसानों के लिए ही बनाए हैं या अन्य के लिए भी उन्होंने कहा कि सरकार ने बे मौसम धान की फसल बुवाई के लिए जल निगम के द्वारा जसपुर, काशीपुर और बाजपुर को रेड अलर्ट कर दिया है।किसान बे मौसम धान की फसल लगाएगा तो उसके लिए उसे प्रशासन से अनुमति लेनी होगी उन्होंने कहा कि यह दौरा मापदंड क्यों एक तरफ किसानों को सरकार बेमौसमी धान की फसल लगाने को मना कर रही है।जबकि इन क्षेत्रों में लगने वाली तमाम फैक्ट्री से 24 घंटे नहर के पानी की तरह प्रदूषण रहित गंदा पानी निकल रहा है। फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा पानी ना तो फसल के काम में आता है और ना ही जीव जंतु पी सकते हैं परंतु जल विभाग द्वारा फैक्ट्री पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई जबकि काशीपुर और बाजपुर तथा जसपुर रेड अलर्ट में है। उन्होंने कहा कि मार्च में लगने वाला बी मौसमी धान की फसल किसान लगाएंगे किसान कोई भी किसी भी प्रशासन से कोई अनुमति नहीं लगा आगे उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने किसी किसान को या उसकी फसल को कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो भारतीय किसान यूनियन प्रदेश भर में आंदोलन करेगा। तो वही उपजिलाधिकारी अभय सिंह ने बताया कि बे मौसम धान की फसल लगाए जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और क्षेत्रीय किसानों के द्वारा ज्ञापन सोपा गया है किसानों की मांग है कि उन्हें वे मौसमी धान लगाने दिया जाए।और मक्का की फसल लगाने के लिए किसानों के द्वारा एम एसपी की गारंटी मांगी जा रही है। जिसके लिए जिला अधिकारी महोदय से भी वार्तालाप की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि बेमौसमी धान के लिए एक समिति बनाई गई थी जो मानको के अनुरूप धान की फसल लगाने परमिशन देती है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
