Share This Story !
काशीपुर। 11 फरवरी 2025 नगर निगम परिसर में हुआ दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के विकास एवं सुगम में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु एक जागरूकता कार्य क्रम का आयोजन किया गया।

बता दें कि नगर निगम काशीपुर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के दिव्यांगजन एवं समाजसेवी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर निगम के एम एन ए विवेक कुमार राय ने अपने संबोधन में दिव्यांग जनों के अधिकारों सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिव्यांग जनों को लिए शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना चाहिए। जिससे दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सके उन्होंने काशीपुर नगर निगम में रैंप रेलिंग ना होने पर आज बहुत जल्दी ही काशीपुर नगर निगम हाल में रैम्प रेलिंग की व्यवस्था करवाएंगे।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी डी डीआरसी उधम सिंह नगर श्री सतीश कुमार चौहान ने yes to Access ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी ओर दिव्यांग जनों के अधिकारों एवं समाज कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी दी इस मौके पर अनमोल फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी चौहान ने दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए किया जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती हरनीत कौर ने किशोर न्याय बोर्ड और पॉक्सो एक्ट के जानकारी दी ।ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र शर्मा जी मूक बधिर समिति के प्रदेश अध्यक्ष एम ए राहुल जी ई ओ कमल मेहता जी और अनमोल फाउंडेशन बाल गृह/ अनमोल स्पेशल स्कूल में रह रहे दिव्यांग बच्चों विशेष शिक्षा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ट्रेनिंग शिक्षक मेघा बिष्ट दीपक विशाल संध्या यामिनी किरण ललिता आशुतोष तेजस्व आलोक रेनू आदि उपस्थित रहे

संपादक: काशी क्रांति- हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
मुख्य कार्यालय– इस्लामनगर, बसई चौक, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड 244713
सम्पर्क सूत्र– 99279 76675