खटीमा। 11फरवरी 2025 सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने 38 वें राष्ट्रीय खेलो में गोल्ड मेडल विजेता कपिल पोखरिया, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता अमन, कांस्य पदक विजेता विवेक पांडे,फुटबॉल मैं रजत पदक विजेता अजय बिष्ट व बीच हैंडबॉल में रजत पदक विजेता अमन जोशी को सम्मानित किया व बधाई दी।

इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,पूर्व मेयर रामपाल सिंह,पूर्व विधायक डॉo प्रेम सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चन्द्र जोशी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, नंदन सिंह खड़ायत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया , एस पी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिस्ट, सितारगंज रविन्द्र जुआठा, मोहनी पोखरिया, भवानी भंडारी, नवीन बोरा, गंभीर सिंह धामी, अजय मौर्या, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
