काशीपुर। 12 फरवरी 2025 12 दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना से एक व्यक्ति की मृत्यु के मामले में पुलिस ने भांजे की तहरीर पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।

बता दे की बांसखेड़ा थाना आईटीआई काशीपुर निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र अनूप सिंह ने कोतवाली में दर्ज तहरीर में बताया कि उसके मामा अपनी साइकिल से दिनांक 31 जनवरी 2025 बिचित्र सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी टांडा उज्जैन काशीपुर कुंडेश्वरी से अपने घर को लौट रहा था कि शाम करीब 6:30 बजे कुंडेश्वरी रोड पर स्थित श्री साई मंदिर से आगे मालवा फॉर्म मोड पर सामने से तेजी व लापरवाही से डंपर संख्या HR 58 D 33 39 के चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था उपरोक्त मामले में पुलिस ने भांजे की तहरीर पर 12 दिन के बाद अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
