रुद्रपुर। 12 फरवरी,2025 ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता की महिला खिलाड़ियों को प्रदेश की खेल मंत्री ने स्वर्ण पदक और रजत पदक देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरान खिलाड़ियों ने शिक्षा मंत्री से सम्मानित होने पर खुशी जाहिर की है।

बता दें कि सूबे की खेल, युवा कल्याण ज़ एवं महिला सशक्तिकरण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने आज 46 वीं पी ए सी पहुँचकर ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता के महिला वर्ग में पंजाब की स्वर्ण पदक विजेता गनीमत सेखों, उत्तर प्रदेश की रजत पदक विजेता अरीबा खान एवं हरियाणा की रायजा ढिल्लों को मैडल पहना कर सम्मानित किया।
उन्होंने विजेताओं को उनकी जीत की बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसी क्रम में पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता में राजस्थान के स्वर्ण पदक विजेता अनन्तजित सिंह, छत्तीसगढ़ के रजत पदक विजेता परमपाल सिंह एवं पंजाब के भवतेग सिंह गिल को जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने मैडल पहनाकर विजेताओं को सम्मानित किया।जिला सूचना अधिकारी ऊधम सिंह नगर
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
