Share This Story !
काशीपुर।16 फरवरी 2025 मामूली विवाद होने पर हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को लाइसेंसी बंदूक समेत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है जबकि पुलिस ने उसकी लाइसेंसी बंदूक के निरस्तीकरण के कार्यवाही के लिए रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रेषित की है। घटना की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि 112 नंबर की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम ढकिया नंबर तीन में पहुंचे जहां पर जानकारी प्राप्त हुई की सरवन सिंह के द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की गई है पूरी जानकारी निकाले जाने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी सरवन सिंह और उसके ही पड़ोसी/ चचेरे भाइयों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के मध्य गाली गलौच एव एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गयी। विवाद के दौरान ही सरवन सिंह के द्वारा हवाई फायरिंग की गई है।

उन्होंने बताया कि मौके से आरोपी सरवन सिंह की दो नाली बन्दूक लाइसेंसी बंदूक मय खोका राउंड क़ो कब्जे में लेकर हीरा सिंह की तहरीर के आधार पर सरवन सिंह के विरुद्ध 125/351(2),352bns दर्ज किया गया है।सरवन सिंह की लाइसेंसी बन्दूक के निरस्तीकरण कार्यवाही की जा रही है।तथा
घटना की वीडियो के आधार पर दूसरे पक्ष सरवन सिंह की तहरीर के आधार पर भी धारा 351(2),352 bns दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है जबकि लाइसेंसी बंदूक के निरस्तीकरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी गई है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचने बाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चन्दन बिष्ट, उपनिरीक्षक संतोष देवरानी मय हमराही पुलिस बल के और थाने से वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल जोशी मय पुलिस बल के मौके पर पहुचे थे।

संपादक: काशी क्रांति- हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
मुख्य कार्यालय– इस्लामनगर, बसई चौक, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड 244713
सम्पर्क सूत्र– 99279 76675